फरियाल शैख। मुंबई। 4:00pm
देश के सबसे सक्रिय और उत्कृष्ट सांसदों को मिलने वाला प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’ इस बार भी चर्चा में है।
प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए इस साल देशभर से कुल 17 सांसदों का चयन किया गया है।
सबसे खास बात ये है कि इस बार महाराष्ट्र से सबसे अधिक, कुल 7 सांसदों ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है ।
जो संसद में उनके निरंतर योगदान और मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
इन 7 सांसदों में शामिल हैं :
सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)
श्रीरंग बारणे (शिवसेना)
अरविंद सावंत (शिवसेना यूबीटी)
नरेश म्हस्के (शिवसेना)
स्मिता वाघ (भाजपा)
मेधा कुलकर्णी (भाजपा)
वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
सिर्फ इतना ही नहीं, लगातार उत्कृष्ट कार्य के लिए चार सांसदों को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और सतत योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के अनुसार, ये चारों सांसद 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी संसद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे हैं और अपनी मौजूदा कार्यकाल में भी लगातार सक्रिय हैं।
इन सांसदों के नाम इस प्रकार है:
भर्तृहरि महताब (भाजपा)
सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)
एन. के. प्रेमचंद्रन (आरएसपी)
श्रीरंग अप्पा बारणे (शिवसेना)
बाकी 13 सांसदों को भी उनके विशिष्ट संसदीय कार्यों के लिए चुना गया है। इनमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इन सांसदों ने संसद में प्रश्न पूछने, चर्चा में भाग लेने और विधेयकों पर सुझाव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इन सांसदों के नाम इस प्रकार है:
स्मिता वाघ (भाजपा) अरविंद सावंत (शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट)
नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना)
वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
मेधा कुलकर्णी (भाजपा)
प्रवीण पटेल (भाजपा)
रवि किशन (भाजपा)
निशिकांत दुबे (भाजपा)
बिद्युत बारन महतो (भाजपा)
पी. पी. चौधरी (भाजपा)
मदन राठौर (भाजपा)
सी. एन. अन्नादुरै (डीएमके)
दिलीप सैकिया (भाजपा)
इस वर्ष दो संसदीय स्थायी समितियों को भी संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
- Advertisement -




