आयुष सोमण। मुंबई ।
उत्तराखंड के केदारनाथ में ७ लोग सवार हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह हादसा केदारनाथ के गौरीकुंड इलाके में हुआ । सुबह ५:३० बजे के आसपास यह दुर्घटना होने का अंदाज ।

आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर सुबह ५ बजे गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए रवाना हुआ । लेकिन बीच रस्ते में मौसम के खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर का नियंत्रण संतुलन में न रहने के कारण यह हादसा होने की संभावना । इस दुखद घटना में पायलट के समेत और ६ लोगों की मौत जिसमें २४ महीने का बच्चा भी जान गवा बैठा ।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।
अहमदाबाद के शोक से लोगों का मन अब भी भारी था और उसी दौरान एक और दुर्घटना ने दस्तक दी। इससे पहले भी पिछले कुछ महीनों से चारधाम यात्राओं में हेलिकॉप्टर क्रैश की खबरे हमारे सामने आ चुकी है।



